जम्मू: लश्कर का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक पहले से मिली जानकारी के आधार पर डोडा के भदरवाह कस्बे के निकट एक गांव में छापेमारी की गई और वहां से इम्तियाज अहमद नाम के संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया।
डोडा के पुलिस प्रमुख प्रभात सिंह ने बताया, "इम्तियाज लश्कर के लिए काम कर रहा था। वह इलाके में लगभग एक साल से सक्रिय था। उससे एक पिस्तौल और कई ग्रेनेड भी बरामद किए गए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications