कल्याण से मुलाकात नहीं हुई: मुलायम

दो दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के समाजवादी पार्टी का दामन थामने की अटकलों को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने खारिज कर दिया है।
मुलायम सिंहय यादव ने कहा है कि कल्याण सिंह से उनकी कोई मुलाकात नहीं हुई है। मीडिया की खबरों का खण्डन करते हुए उन्होंने यह बात सोमवार शाम कही।
दिल्ली में मीडिया से बातचीत में मुलायम ने कहा कि कल्याण सिंह से मुलाकात की खबरें पूरी तरह गलत हैं।
गौरतलब है कि सोमवार को मीडिया में यह खबर आयी कि मुलायम-कल्याण की मुलाकात हुई है, जिसमें कल्याण के सपा में शामिल होने पर चर्चा हुई है। इन खबरों में यह भी कहा गया था कि मुलायम ने यह मुलाकात सपा महासचिव अमर सिंह की मौजूदगी में की।


Click it and Unblock the Notifications