दिल्ली में मुठभेड़, चार गिरफ़्तार

दिल्ली में मुठभेड़, चार गिरफ़्तार

दिल्ली के पॉश इलाक़े ग्रीन पार्क में सोमवार को बैंक लूटने आए बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दिल्ली पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया.

पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में चार बदमाश घायल हो गए हैं जिन्हें आल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. इनमें से दो बदमाशों की हालत गंभीर है.

पुलिस का कहना है कि यह बदमाश बैंक लूटने के इरादे से आए थे. पुलिस का यह भी कहना है कि ग़िरफ़्तार बदमाशों में गिरोह का सरगना और नामी बदमाश सत्यप्रकाश भी शामिल हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये मुठभेड़ क़रीब 15 मिनट तक चली.

पुलिस कार्रवाई

दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त एचजीएस धारीवाल ने बताया कि इस गिरोह की साज़िश बैंक को लूटने की थी जिसे विफल कर दिया गया.

उन्होंने कहा कि पुलिस को पहले से ही बदमाशों के बैंक लूटने की साज़िश की ख़बर मिल गई थी. और यह भी ख़बर थी कि वे साउथ एक्सटेंशन इलाके के मैकडोनाल्ड में आएँगे. फिर वे सब ग्रीन पार्क की ओर चल पड़े.

रास्ते में ही उन्हें पता लग गया कि पुलिस पीछा कर रही है. इस पर उन्होंने पुलिस पर गोलियाँ चला दीं जिसके जवाब में पुलिस ने भी फ़ायरिंग की.

मुठभेड़ में पुलिस ने चार घायल बदमाशों को ग़िरफ़्तार कर लिया जबकि दो ने एक टीवी चैनल के कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+