शेयर बाज़ारों में दिखी गिरावट

शुरुआती 10 मिनट के कारोबार में इनमें तेज गिरावट आई और सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स 244.64 अंक फिसल कर 9,084.93 पर और निफ्टी 72.65 अंक गिरकर 2,773.55 पर कारोबार कर रहा था।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' पिछले बंद के मुकाबले 169.81 गिरकर 9,159.76 को 9,381.78 पर खुला।
मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' पिछले बंद के मुकाबले 3.30 अंक की मामूली गिरावट के साथ 2,842,90 पर खुला।
बीएसई में मंगलवार को शुरुआती कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। पहले 10 मिनट के कारोबार में यहां 248 कंपनियों के शेयरों की कीमतों मे तेजी आई जबकि 618 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखी गई।


Click it and Unblock the Notifications