भारत में बुलेट ट्रेन जल्दः लालू

lalu yadav
नई दिल्ली, २० जनवरीः रेल मंत्री लालू प्रसाद ने कहा कि देश के कुछ मार्गों पर हाई स्पीड बुलेट ट्रेन शुरू करने के लिए उनका मंत्रालय वैश्विक सलाहकार नियुक्त करने की प्रक्रिया में है।

लालू ने कहा "वह दिन दूर नहीं जब देश में बुलेट ट्रेन चलेगी। कुछ मार्गों पर बुलेट ट्रेन शुरू करने के लिए हम वैश्विक सलाहकार नियुक्त करने की प्रक्रिया में हैं "।

यह पूछे जाने पर कि वे संभावित मार्ग कौन से होंगे जिन पर इस तरह की ट्रेनें चलाई जायेंगी लालू ने कहा हम मुंबई-अहमदाबाद, दिल्ली-चंडीगढ और दिल्ली-पटना सहित कुछ मार्गों पर इसे चलाने की संभावनाओं की पड़ताल कर रहे हैं।

रेल मंत्री जापान की यात्रा कर यहां लौटने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। पिछले सप्ताह जापान की अपनी यात्रा के दौरान लालू ने तोक्यो से क्योतो तक 300 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली बुलेट ट्रेन की यात्रा का अनुभव प्राप्त किया था।

बुलेट ट्रेन की यात्रा के बारे में पूछे जाने पर रेल मंत्री ने कहा यह बहुत ही बढ़िया अनुभव था। जापान में बुलेट ट्रेनों का प्रबंध बेहतर है।

इस बीच रेलवे ने दिल्ली, .चंडीगढ़, अमृतसर रूट पर हाई स्पीड ट्रेन कोरिडार का व्यवहार्यता पूर्व अध्ययन करने के लिए वैश्विक निविदा आमंत्रित की है।

दिल्ली-चंडीगढ़-अमृतसर रूट के अलावा रेलवे ने पूणे-मुंबई-अहमदाबाद, हैदाराबाद-विजयवाड़ा-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलूर- कोयम्बटूर-एरणाकुलम और हावड़ा-हल्दिया मार्ग पर हाई स्पीड ट्रेनों के लिए व्यवहार्यता पूर्व अध्ययन कराने का निर्णय किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+