दिल्‍ली में फिर कोहरे की आशंका

Delhi
नई दिल्ली, 20 जनवरी: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फुहारे पड़ने के बाद मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में यहां फिर से कोहरा छा सकता है।

सफदरजंग स्थित मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "अगले कुछ दिनों में आसमान आमतौर पर साफ रहने और सुबह कोहरा छाने की संभावना है। अगले दो दिनों में बारिश की संभावना बहुत कम है और उसके बाद कोहरा छा सकता है।"

दिल्ली में मंगलवार सुबह सर्द हवाएं चलीं और सुबह नौ बजे के आसपास दृश्यता का स्तर करीब 800 मीटर दर्ज किया गया। अधिकारियों के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता हैं।

सोमवार को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि उड़ानों की आवाजाही सामान्य रही।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+