अजहरुद्दीन के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना (लीड-1)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नाडीज ने कहा, "पार्टी महासचिव व आंध्रप्रदेश के प्रभारी वीरप्पा मोइली ने हमें सूचित किया है कि अजहर से पार्टी में शामिल होने को लेकर बातचीत चल रही है।"

बहरहाल, पार्टी ने यह साफ नहीं किया कि अजहर यदि कांग्रेस में शामिल होते हैं तो वे कहां से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

फर्नाडीज ने कहा, "इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हमें कुछ और समय तक इंतजार करने की आवश्यकता है।"

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा, "अजहर का कांग्रेस में स्वागत है। वे शानदार क्रिकेटर रहे हैं।"

अजहर हालांकि इससे पहले अपने राजनीति में आने की खबरों का खंडन करते रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि वे ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनावों में न तो तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के लिए चुनाव प्रचार करेंगे और न ही चुनाव लड़ेंगे।

अजहर ने कुछ दिनों पहले एक उर्दू समाचार पत्र के संपादक के घर टीआरएस के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव से एक घंटे तक बैठक की थी। इसी के बाद उनके राजनीति में आने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

मैच फिक्सिंग विवादों से जुड़े रहने के बावजूद अजहर हैदराबाद में काफी लोकप्रिय हैं। वह भारतीय क्रिकेट टीम के सफल कप्तानों में एक रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+