प्रधानमंत्री का कोलकाता दौरा रद्द

कोलकाता के पुलिस आयुक्त गौतम मोहन चक्रबर्ती ने कहा, "प्रधानमंत्री ने अपना कोलकाता दौरा रद्द कर दिया है।" चक्रबर्ती ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि प्रधानमंत्री ने अपना दौरा क्यों रद्द किया। उन्होंने कहा, "हमें बताया गया है कि प्रधानमंत्री कल (बुधवार को) यहां नहीं आ रहे हैं हालांकि मुझे नहीं लगता कि यह फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है।"
उधर, सेंट जेवियर कॉलेज के प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वास्थगत कारणों से अपनी यात्रा रद्द की है। प्रवक्ता अभिषेक बनर्जी ने कहा, "यात्रा रद्द होने के बारे में हमे प्रधानमंत्री कार्यालय से कोई औपचारिक फैक्स प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन कार्यालय ने हमें सूचित किया है कि स्वास्थगत कारणों से प्रधानमंत्री बुधवार को कोलकाता आने में असमर्थ रहेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications