ओबामा का काम करने वाली सरकार देने का वादा

वाशिंगटन, 20 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति के रूप में मंगलवार को शपथ लेने जा रहे बराक ओबामा ने नागरिक स्वतंत्रता के पक्षधर माने जाने वाले महान नेता मार्टिन लूथर किंग को याद किया और जनता से देश में काम करने वाली सरकार देने का वादा किया।

ओबामा ने सोमवार को कहा, "कल हम उसी जगह पर इकट्ठा होंगे जहां आज भी किंग के सपने जीवित हैं। मैं जनता से वादा करता हूं कि हम एक ऐसी सरकार बनाने जा रहे हैं जो काम करेगी।"

उधर वाशिंगटन में एक अन्य समारोह में स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए ओबामा ने कहा, "सरकार सिर्फ काम ही कर सकती है? यदि हम सोंचे कि हमारा काम कोई और कर देगा तो यह संभव नहीं है। हम सभी को अपना दायित्व निभाना होगा क्योंकि यह एक दिन का काम नहीं है।"

ओबामा ने किंग को याद करते हुए कहा, "उन्होंने अपनी जिंदगी न्याय और समानता के लिए निचले तबके के लोगों को समर्पित कर दिया था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+