विकास यात्रा: नीतीश ने गांव में गुजारी रात

Nitish Kumar
पटना, 20 जनवरी: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास यात्रा के दौरान पहली रात पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर बगहा प्रखंड के पतिलार गांव में गुजारी।

मंगलवार की सुबह मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस जनता दरबार में करीब 20 गांवों के हजारों लोग उपस्थित थे। यह विकास यात्रा 19 जनवरी से प्रारंभ हुई है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को जनता दरबार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा का चुनाव से कोई संबंध नहीं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से लोकतंत्र मजबूत होगा तथा जनता को सरकार में अपनी सहभागिता नजर आएगी।

उन्होंने कहा, "बिहार का विकास अब कोई नहीं रोक सकता। मैं ऐसा बिहार चाहता हूं जहां के लोगों को रोजगार के लिए अन्य राज्यों में नहीं जाना पड़े।"

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के साथ इस यात्रा में राज्य के कई मंत्री और अधिकारी भी शामिल हैं। मंगलवार की रात मुख्यमंत्री लौरिया प्रखंड के कटैया गांव में गुजारेंगे। यह विकास यात्रा फरवरी माह के अंत तक चलेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+