दुबईः भारत, पाक के श्रमिकों में झगड़ा
दुबई, 19 जनवरी: दुबई पुलिस ने शारजाह में एक शिविर में आपस में लड़ रहे दस से अधिक भारतीय और पाकिस्तानी श्रमिकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार इस झड़प में कई श्रमिक घायल हो गये। पुलिस ने पिछले सप्ताह भी दस भारतीय श्रमिकों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि भारतीय श्रमिकों ने शराब पी रखी थी और उन्होंने ही लड़ाई की शुरूआत की।
गल्फ न्यूज के अनुसार भारतीय श्रमिकों ने अन्य श्रमिकों की पिटाई की। पुलिस अधिकारियों ने बताया यह श्रमिकों के बीच की लड़ाई थी और कई को मामूली चोट आई है।
पुलिस ने श्रमिकों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में रखा गया है। अभी तक यह नहीं पता चला है कि यह झड़प क्यों हुई।


Click it and Unblock the Notifications