उद्दैय्या से पूछताछ स्वैच्छिक आधार परः एफबीआई

वाशिंगटन, 19 जनवरी: मुंबई हमलों के संबंध में पूछताछ के लिए वाशिंगटन ले जाए जाने संबंधी एक महिला के दावे पर एफबीआई ने कहा है कि इस संबंध में की गई सारी पूछताछ स्वैच्छिक आधार पर थी और इसमें सामान्य हालात में देश से बाहर जाना शामिल नही था।

anita uddaiya
संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के प्रवक्ता ने बताया एफबीआई को कई बार पूछताछ करने का मौका मिला। लेकिन ये सभी पूछताछ स्वैच्छिक आधार पर थीं और इसमें सामान्य हालात में देश से बाहर जाना शामिल नहीं था।

प्रवक्ता ने यह टिप्पणी इस सप्ताह के शुरूआत में एक कबाड़ चुनने वाली महिला अनिता उद्दैय्या के दावे को लेकर किए गए सवाल के जवाब में थी। अनिता ने दावा किया था कि एफबीआई उसे आगे की पूछताछ के लिए अमेरिका ले गयी थी।

प्रवक्ता ने कहा एफबीआई मुंबई में पिछले साल हुए हमलों की जांच में भारत सरकार का सहयोग जारी रखेगी। मामले के सभी सूत्रों पर एफबीआई भारतीय प्रशासन तथा अपने सहयोगियों के साथ काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+