Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पति का सरनेम लगायें महिलाएं: संजय

Sajay Dutt, Priya Dutt
मुंबई, 19 जनवरी: राजनीति के कारण बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्‍त और उनकी बहन प्रिया दत्‍त के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को यह दूरियां तब और बढ़ गईं, जब संजय दत्‍त ने यह कह दिया कि शादी के बाद महिलाएं अपने पिता की जगह पति का नाम इस्‍तेमाल करती हैं। ऐसा न करना पति का अपमान है।

अपनी बहन प्रिया की ओर इशारा करते हुए उन्‍होंने का कि उन्‍हें भी अपने नाम के आगे से 'दत्‍त' हटाकर अपने पति का नाम लगाना चाहिये।

संजय दत्‍त ने यह भी कहा है कि पाली हिल के बंगले में सिर्फ एक ही मिसेज और मिस्टर दत्त रहते हैं और वो वे खुद तथा मान्यता हैं। रही बात नाम की तो सिर्फ फैशन के लिये लड़कियों को अपने पिता के सरनेम का इस्‍तेमाल नहीं करना चाहिये।

संजय ने कहा कि जो लड़कियां शादी के बाद नए परिवार का हिस्सा बनती हैं उन्हें नया सरनेम और उससे जुड़ी जिम्मेदारियां स्वीकार करनी चाहिए। संजय दत्‍त ने कहा कि यह मैं उन सभी महिलाओं के लिए कह रहा हूं, जो अपने पिता के सरनेम से चिपकी रहती हैं।

संजय दत्‍त ये बात सुनने में जरूर कड़वी लग सकती है लेकिन अगर मान्यता शादी के बाद भी अपने पिता का सरनेम इस्तेमाल करती तो मुझे ये अपमानजनक लगता।

गौरतलब है कि संजय दत्‍त द्वारा समाजवादी पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा से उनकी बहन व कांग्रेस सांसद प्रिया दत्‍त काफी नाराज हैं। हाल ही में प्रिया ने कहा था कि अच्‍छा हुआ कि आज उनके पिता सुनील दत्‍त जिंदा नहीं हैं। वो ये दिन देखते तो उन्‍हें काफी दु:ख होता।

प्रिया का तर्क है कि जब पिता सुनील दत्‍त हमेशा कांग्रेस से जुड़े रहे हैं, तो संजय क्‍यों नहीं। उधर संजय दत्‍त सपा प्रमुख मुलायाम सिंह यादव को अपना बड़ा भाई करार देते हुए लखनऊ से अपना चुनावी बिगुल फूंक चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+