टोडी बंधु भी ज़मानत पर छूटे

rizwan

कोलकाता में रिज़वान नाम के युवक की मौत के चर्चित मामले में सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद सभी सात अभियुक्तों की रिहाई हो गई है.सातवें और अंतिम अभियुक्त प्रदीप टोडी को रविवार को प्रसिडेंसी जेल से ज़मानत पर रिहा किया गया.

हालांकि ज़मानत का फ़ैसला सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिया था लेकिन यह आदेश शनिवार को देर रात प्रेसिडेंसी जेल पहुँचा.हालांकि इस मामले के मुख्य अभियुक्त और उद्योगपति अशोक टोडी को शनिवार की रात ही ज़मानत पर रिहा कर दिया गया था.

अशोक टोडी का राज्य शासन के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन ज़मानत मिलने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार प्रदीप टोडी ने जेल अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि ज़मानत के कागज़ात शनिवार को पहुँच जाने के बाद भी उन्हें एक दिन अतिरिक्त जेल में रखा गया.अशोक टोडी प्रियंका के पिता हैं और प्रदीप टोडी उनके चाचा.

प्रियंका ने कंप्यूटर ग्राफ़िक्स शिक्षक रिज़वान से अंतरधार्मिक विवाह किया था.इस मामले में टोडी बंधुओं के अलावा प्रियंका के मामा अनिल सरावगी और तीन पुलिस अधिकारियों के सहित सात लोगों को सीबीआई ने अभियुक्त बनाया है.

सातवाँ अभियुक्त रिज़वान के परिवार के मित्र पप्पू हैं.

मामला

रिज़वान ने कोलकाता के हिंदू उद्योगपति अशोक टोडी की बेटी प्रियंका से अंतरधार्मिक विवाह किया था. टोडी परिवार ने, जो राजस्थान का हिंदू मारवाड़ी परिवार है, इस शादी को मानने से इनकार कर दिया था क्योंकि रिज़वान एक मध्यमवर्गीय मुसलमान परिवार का लड़का था.

शादी के एक महीने के भीतर, 21 सितंबर, 2007 को रिज़वान की लाश रेल पटरी पर पड़ी हुई पाई गई थी.रिज़वान के परिजनों का आरोप है कि अशोक टोडी ने अपने रसूख़ और पहुँच का उपयोग करते हुए इस शादी को ख़त्म करने की कोशिश की और फिर रिज़वान की हत्या करवा दी.

इस मामले में कोलकाता पुलिस आयुक्त के अलावा चार अन्य पुलिस अधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया गया था.पुलिस अधिकारियों पर पहले रिज़वान को धमकाने और फिर उसकी संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मौत के मामले रफ़ा-दफ़ा करने की कोशिश का आरोप है.

कोलकाता हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच केंद्रीय जाँच ब्यूरो यानी सीबीआई से कराए जाने के आदेश दिया था.इस मामले को लेकर कोलकाता के नागरिकों ने नाराज़गी ज़ाहिर की थी और दोषी लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने के लिए प्रदर्शन भी किए थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+