श्रीलंका में नहीं है प्रभाकरण !

लिट्टे के अंतिम गढ़ मुल्लैतिवू पर सेना धावा बोलने की तैयारी में है। सेना प्रमुख सरथ फोंसेका ने कहा है कि प्रभाकरण का देश में होना अब संदिग्ध नजर आ रहा है। फोंसेका के इस बयान से प्रभाकरण के श्रीलंका से भाग जाने की अटकलें शुरू हो गई हैं। "
फोंसेका के मुताबिक उन्हें लगता है कि प्रभाकरण इस समय श्रीलंका में है। उसके पास बचने के कई तरीके हैं, लेकिन यह संभव नहीं है कि वह सुरक्षित ठिकाने की तलाश में भारत गया होगा।
सेना प्रमुख ने कहा कि सैन्य कार्रवाई में कोई ढील नहीं बरती जाएगी। मीडिया के एक सवाल पर फोंसेका ने प्रभाकरण के भारत में होने की बात से इंकार कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications