कसाब का डीएनए बतायेगा उसकी नागरिकता

यही नहीं हमलों में गिरफ्तार एकमात्र आतंकवादी से संबंधित कुछ और सबूत पाकिस्तान को मुहैया कराये जाने पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल इस पर अंतिम निर्णय अभी नहीं हो सका है।
कसाब का डीएनए नमूना दिये जाने का भारत का एक ही मकसद है कि डीएनए जांच की मदद से कसाब के पिता के डीएनए से उसका मिलान किया जा सके। इससे यह भी साबित हो जाएगा कि कसाब पाकिस्तानी नागरिक ही है।
इसके अलावा अन्य सबूतों में वो दस्तावेज शामिल हैं, जिनसे साजिशकर्ताओं द्वारा हमलों की योजनाएं और आतंकियों को प्रशिक्षण देने की बातें सिद्ध हो सकेंगी।
गौरतलब है कि गत 5 जनवरी को भारत ने सबूतों का पहला दस्तावेज पाकिस्तान को सौंपा था। इसमें कसब से हुई पूछताछ आतंकियों के इस्तेमाल में लाए गए सैटेलाइट फोन के विवरण और आतंकियों के पास से बरामद सामग्री शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications