प्रमुख दरों कटौती नहीं करेगा रिजर्व बैंक
मुंबई,
19 जनवरी: मुद्रास्फीति में गिरावट और मांग में कमी के मद्देनजर भारतीय रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति की त्रैमासिक समीक्षा में ब्याज दरों में और नरमी का संकेत दे सकता है लेकिन प्रमुख दरों से किसी तरह की छेड़छाड़ की संभावना नहीं है। id="toptextpromo">आईडीबीआई
बैंक के उप प्रबंध निदेशक ओ वी बुंदेलू ने कहा रिजर्व बैंक द्वारा नकदी डालने के कारण फिलहाल बैंकों के पास अधिशेष धन है। लेकिन मांग में कमी के कारण दिक्कत है। इसे ध्यान में रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अपनी दरों में और कटौती की संभावना नहीं है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>भारतीय
रिजर्व बैंक की त्रैमासिक समीक्षा 27 जनवरी को आनी है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी संकेत दिया है कि मुद्रास्फीति में लगातार कमी से मौद्रिक लचीलेपन का मौका है और रिजर्व बैंक आर्थिक विकास को गति देने वाले कदम उठा सकता है।

Click it and Unblock the Notifications