अगले साल विकास दर घटेगीः विशेषज्ञ
नई दिल्ली, 19 जनवरी: भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए आने वाला वित्त वर्ष और बुरा हो सकता है। प्रमुख अर्थशास्त्रियों और अनुसंधान संस्थाओं का अनुमान है कि वैश्विक वित्तीय गिरावट के कारण 2009-10 में भारत की विकास दर और कम होगी।
मौजूदा वित्त वर्ष में विकास दर सात प्रतिशत से नीचे रहने तथा बाद में और घटने का अनुमान है जो 2007-08 में नौ प्रतिशत रही थी।
आईसीआरआईईआर के निदेशक राजीव कुमार ने कहा 'हमारा मानना है कि मौजूदा वित्त वर्ष में विकास दर लगभग 6.3 प्रतिशत रहेगी और अगले वित्त वर्ष में यह पांच से साढे पांच प्रतिशत के बीच रहनी चाहिए"।


Click it and Unblock the Notifications