यमन तट पर जहाज डूबा, 130 यात्री सुरक्षित

जानकारी के मुताबिक सोमालियाई और इथोपियाई नागरिकों को ले जा रहा लकड़ी का यह जहाज एक पहाड़ से टकरा गया जिससे इसमें छेद हो गया ।
जहाज पर सवार 130 लोग तैरकर किनारे तक पहुंचने में कामयाब रहे या उन्हें बचाव दलों और स्थानीय मछुआरों द्वारा बचा लिया गया।
यमन के आंतरिक मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बाकी यात्रियों की तलाश के लिए बचाव दल को रवाना कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications