इजरायल का एकतरफा संघर्ष विराम

israel ceasefire
तेल अवीव, 18 जनवरी: इजरायल ने गाजा में हमास के खिलाफ चलाए जा रहे सैन्य कार्रवाई को रोकते हुए एक तरफा संघर्ष विराम की घोषणा की है।

इजरायल पिछले तीन हफ्तों से गाजा पर हमले कर रहा था। वहीं हमास ने इस संघर्ष विराम को ठुकराते हुए आगे भी लड़ाई जारी रखने का आह्वान किया है।

इजरायली प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने शनिवार रात को कहा कि इजरायल स्थानीय समयानुसार रविवार देर रात दो बजे से गाजा पट्टी में सैनिक कार्रवाई बंद कर देगा।

ओल्मर्ट ने कहा कि संघर्ष विराम के बावजूद इजरायली सैनिक गाजा पट्टी में बने रहेंगे।

दूसरी ओर हमास की सशस्त्र शाखा अल कस्सम बिग्रेड ने कहा कि ओल्मर्ट की घोषणा इस बात को दर्शाती है कि गाजा में इजरायल ने फिलीस्तीन की सैन्य कार्रवाई शुरू होने से पहले ही हार स्वीकार कर ली है।

वहीं ओल्मर्ट की घोषणा के बाद भी इजरायली लड़ाकू विमानों ने गाजा पर हमले किए।

गौरतलब है कि इजरायली हमलों में अबतक कम से कम 1,203 फिलीस्तीनी नागरिक मारे जा चुके हैं। जिसमें 400 से अधिक बच्चे और 106 महिलाएं शामिल थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+