कश्मीर मसला हल होने पर हिंसा छोड़े देगा लश्कर

स्थानीय मीडिया को भेजे एक बयान में लश्कर के प्रवक्ता अब्दुल्ला गजनवी कहा कि अगर दुनिया के देश उनकी मांगों पर गैर करें और कश्मीर मसले का हल निकालने में अपनी भूमिका निभाएं तो लश्कर हिंसा बंद कर देगा।
गजनवी ने कहा, "हमारी लड़ाई केवल कश्मीर तक सीमति है और हमारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किसी छापामार संगठन से कोई ताल्लुक नहीं है।"
उसने कहा कि लश्कर सिर्फ कश्मीर की 'आजादी' चाहता है और यह मकसद शांतिपूर्ण ढंग से पूरा होता है तो इसका स्वागत किया जाएगा।
गौरतलब है कि हाल ही में भारत दौरे पर आए ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड मिलिबैंड ने अपने एक लेख में कश्मीर मुद्दे के हल पर जोर दिया था। इस पर बाद में विदेश मंत्रालय ने कड़ा ऐतराज जताया था।


Click it and Unblock the Notifications