काबुलः जर्मन दूतावास के पास विस्फोट

दूतावास राष्ट्रपति भवन से महज 200 मीटर की दूरी पर है। इनमें चार अमेरिकी सैनिक और सात अफगानी शामिल हैं।
हमला दूतावास की इमारत के सामने हुआ जो अमेरिकी सैन्य ठिकाने के पास है।
धमाके के बाद दूतावास के प्रवेश द्वार के सामने खड़े कई वाहनों में आग लग गई और क्षेत्र से धूआं उठता देखा गया।
एक स्थानीय टीवी चैनल ने कई घायल अफगान नागरिकों को घटनास्थल से ट्रकों में ले जाते दिखाया गया है। इलाके की अफगान और अमेरिकी सेना के जवानों ने घेराबंदी कर दी है।
इस बात का तत्काल पता नहीं चल सका है कि क्या यह हमला जर्मन दूतावास के कर्मियों को निशाना बनाकर किया गया था या नहीं। ये भी पता नहीं चल सका है कि हताहतों में कोई राजनयिक भी शामिल है या नहीं।
हमले में हताहतों के बारे में परस्पर विरोधी खबरें मिल रही हैं। वहीं गृह मंत्रालय के प्रवक्ता जेमारइ बशारी ने कहा है कि हमले में सिर्फ सात लोग ही घायल हुए हैं।
स्थानीय मीडिया ने विस्फोट में दो अफगान नागरिकों के मारे जाने की खबर दी है लेकिन किसी अफगान अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications