भारत, श्रीलंका समझौता तमिल समस्या के लिए अहम

श्रीलंका के विदेश मंत्री रोहित बोगोल्लागामा ने भारत के विदेश सचिव शिवशंकर मेनन के साथ बैठक के दौरान यह बात कही। मेनन श्रीलंका के दो दिन के दौरे पर गए हैं।
मेनन की यात्रा को भारत की श्रीलंका के साथ अटल दोस्ती की एक झलक और द्विपक्षीय संबंधों में आई परिपवक्ता करार देते हुए बोगोल्लागामा ने साझा चिंताओं से जुड़े मुद्दों पर भारत की समझ के प्रति अपनी सरकार की ओर से धन्यवाद प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि श्रीलंका सरकार संघर्ष का राजनीतिक हल चाहने की दिशा में भारत-श्रीलंका समझौते को महत्वपूर्ण मानती र्हैं।
श्रीलंकाई विदेश मंत्री ने कहा सभी मोर्चों पर लिट्टे के आतंक से लड़ने में सरकार को मिली निर्णायक जीत के साथ मौजूदा समय समझौते के कार्यान्वयन के लिये अवसरों के द्वार खोलता है।
श्रीलंकाई विदेश मंत्रालय के वक्तव्य के अनुसार इस संदर्भ में उन्होंने (बोगोल्लागामा) ने कहा कि वर्तमान में सरकार सत्ता हस्तांतरण से जुड़े संविधान के 13 वें संशोधन के विविध उपाय तलाशने की प्रक्रिया में है।


Click it and Unblock the Notifications