किसी समझौते को तैयार नही पाक

ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड मिलीबैंड के साथ बैठक में पाक सेना प्रमुख जनरल अश्फाक परवेज कयानी ने यह बात कही।
कयानी ने कहा कि "मुंबई हमलों के बाद से भारत के साथ संबंधों में आए तनाव को उनका देश घटाना चाहता है लेकिन इसके लिए पाकिस्तान ना कोई समझौता करेगा और ना ही किसी दबाव में आएगा"।
अपने देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बताते हुए कयानी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना हर तरह के हालात से निपटने के लिए तैयार है।
हालांकि बातचीत में मिलीबैंड ने कयानी ने कहा, "युद्ध किसी के भी हक में नहीं है। भारत और पाकिस्तान को बातचीत करनी चाहिए।" उन्होंने कहा कि ब्रिटेन पड़ोसी देशों के बीच तनाव घटाने में भूमिका निभाएगा।


Click it and Unblock the Notifications