गाजा में हथियारों की तस्करी पर रोक

अमेरिका और इजरायल के बीच शुक्रवार को हुए इस समझौते को संघर्षविराम के लिए अहम कदम माना जा रहा है क्योंकि इजरायल की प्रमुख मांग थी कि मिस्र के रास्ते हमास को हथियार गाजा में लाने से रोका जाए।
अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस ने कहा कि समझौते से गाजा में हमास तक हथियार पहुंचने से रोका जा सकेगा। समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए इजरायली विदेश मंत्री जिपी लिवनी वाशिंगटन पहुंची थी।


Click it and Unblock the Notifications