नये विश्वविद्यालयों पर राष्ट्रपति की मुहर

यह अध्यादेश राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने जारी किया। हालांकि सरकार पहले ही यह अध्यादेश 'सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऐक्ट 2008' के अंतर्गत लोकसभा में पेश कर चुकी है। उधर मानव संसाधन मंत्रालय नये केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित कर चुका है।
अध्यादेश के मुताबिक जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, केरल, बिहार, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान और तमिलनाडु में नये केंद्रीय विश्वविद्यालयों की स्थापना की जानी है। इसके अलावा हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश, गुरू घासीदास विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, हेमवंती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय उत्तराखंड को केंद्रीय विश्वविद्यालयों में तब्दील कर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications