भारत का दुश्मन नहीं है पाक: उमर

उमर ने कहा कि देश में कुछ ऐसे तत्व हैं जो दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य नहीं होने देना चाहते हैं। उमर बिजनेस इंडिया बिजनेसमैन ऑफ दि ईयर अवॉर्ड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उमर ने कहा कि वो पाकिस्तान को भारत के दुश्मन के रूप में नहीं देखते। पाकिस्तान में भी कुछ ऐसे तत्व हैं जो भारत के साथ सामान्य रिश्ते बनने नहीं देना चाहते।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से एक साथ काम करने के साथ-साथ हमें यह उम्मीद बनाये रखनी चाहिये कि वो प्रतिबद्ध होकर कहे कि उसकी जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए नहीं होगा।
उमर ने कहा कि यदि हम पाकिस्तान की ओर से बढ़ने वाले दोस्ती के हाथ को नहीं स्वीकार करेंगे तो वो आतंकवादियों की जीत और हमारी हार होगी। इस मौके पर उमर ने जम्मू-कश्मीर में कई विकास कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।
पाकिस्तान के कलाकारों के साथ दुर्व्यवहार करने की बात पर उमर ने कहा कि ऐसा करने से हम खराब संबंधों को हवा दे रहे हैं। मुंबई हमलों पर पाकिस्तान द्वारा जारी कार्रवाई पर उमर ने सहमती जतायी।
उन्होंने कहा कि हमले सारे सबूत पाक के समक्ष रख दिये हैं, अब उनके जवाब का इंतजार करना चाहिये। वैसे भी विश्व समुदाय ने यह बात स्वीकार की है कि भारत द्वारा दिये गये सबूत ठोस हैं।


Click it and Unblock the Notifications