मीडिया की स्वतंत्रता से समझौता नहीं: पीएम

Manmohan Singh
नई दिल्ली, 17 जनवरी: टेलीविजन न्‍यूज चैनलों पर खबरों के प्रसारण को लेकर जारी की जाने वाली गाइडलाइंस के मामले पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाएगा, जिससे मीडिया की स्‍वतंत्रता का हनन हो।

प्रधानमंत्री से मिलने के बाद प्रमुख न्‍यूज चैनलों के संपादकों ने यह जानकारी दी। संपादकों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने यह आश्‍वासन दिया है कि नई गाइडलाइंस तैयार करते समय मीडिया की स्‍वतंत्रता का पूरा खयाल रखा जाएगा।

सरकार आपात स्थिति में इलेक्ट्रानिक मीडिया पर नियंत्रण के लिए उपायों पर विचार कर रही है। संपादक इसका विरोध कर रहे हैं। संपादकों का कहना है कि इस मामले में स्वनियंत्रण की नीति को ही लागू किया जाना चाहिए। संपादकों ने उम्मीद जताई कि जल्‍द ही मीडिया और सरकार के बीच गतिरोध समाप्‍त हो जाएगा।

इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया था कि नई गाइडलाइंस प्रमुख मीडियाकर्मियों की सहमती के बाद ही जारी होंगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कहा था कि केबल टीवी नेटवर्क नियमावली में संशोधन के लिए उनके पास कई मीडिया एजेंसियों के सुझाव आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+