जम्मू कश्मीर: बस खाई में गिरी, 10 मरे

थाथरी से गंडोह जा बस डोडा जिले में कार्रा के समीप सड़क से फिसल कर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस में 25 यात्री सवार थे। यह हादसा जम्मू से 180 किलोमीटर पूवरेत्तर में हुआ।
पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर सबसे पहले स्थानीय निवासी पहुंचे और उन्होंने वहां 10 शव देखे। हादसे में घायल 15 लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि ऐसा लगता है कि चालक के नियंत्रण खो देने से यह हादसा हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications