सिटीग्रुप का होगा विभाजन

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कंपनी को प्रबंधनीय उद्देश्य से दो अलग अलग कारोबारों में विभाजित करने की घोषणा की जा रही है।
कंपनी के विभाजन से दो कंपनियां सिटीकोर्प तथा सिटी होल्डिंग्स बनेंगी। विक्रम पंडित की अगुवाई वाली इस कंपनी को दिसंबर में समाप्त चौथी तिमाही में 8.29 अरब डालर का नुकसान हुआ।
उसे प्रतिभूति एवं बैंकिंग कारोबार में काफी नुकसान हो रहा है। विभाजन के तहत पारंपरिक बैंकिंग कारोबार को सिटीग्रुप के अधीन रखा जाएगा जबकि अन्य जोखिमपूर्ण परिसंपत्तियों को सिटी होल्डिंग्स के तहत किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications