राजू और सत्यम के सीएफओ की हिरासत बढ़ी
हैदराबाद,
17 जनवरीः यहां की एक अदालत ने धोखाधड़ी की शिकार सत्यम कंप्यूटर सर्विसिज के संस्थापक व पूर्व चेयरमैन बी. रामालिंगा राजू व उनके भाई बी. रामा राजू और मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) वादलामनी श्रीनिवास को चार दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। id="toptextpromo">सत्यम
के चेयरमैन पद से राजू ने सात जनवरी को इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कंपनी में 70 अरब रुपये की धोखाधड़ी की बात स्वीकार की थी। राजू व उनके भाई को नौ जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सीएफओ
को 10 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। 12 जनवरी को राजू बंधुओं ने जमानत की अपील की थी जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था।

Click it and Unblock the Notifications