जेट एयरवेज़ को 214 करोड़ का घाटा

जेट एयरवेज के बयान में कहा गया है कि 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही में उसका शुद्ध घाटा बढ़कर 214.18 करोड़ रुपये हो गया।
पूर्व वर्ष की समान अवधि में यह राशि 91.12 करोड़ रुपये रही थी। इसी तरह 31 दिसंबर 2008 को समाप्त नौ माह में कंपनी को 455.33 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।
पूर्व वर्ष की समान अवधि में उसे 31.88 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। आलोच्य तिमाही में कंपनी की आय 24.60 प्रतिशत बढ़कर 3 022.83 करोड़ रुपये हो गई।


Click it and Unblock the Notifications