मिलीबैंड के ब्लॉग पर अमेठी का गांव

वह अपने इस अनुभव को सेमरा के एक इंटरनेट कैफे से ही ब्लॉग के जरिए पाठकों तक पहुंचाना चाहते थे लेकिन अफसोस वहां इंटरनेट कनेक्शन डाउन था।
मिलिबैंड ने अपने ब्लॉग पर समेरा यात्रा को लेकर एक पोस्ट डाला है, जिसका शीर्षक 'सशक्तिकरण' दिया गया है। उन्होंने लिखा है, 'यहां की महिलाओं ने सशक्तिकरण के बारे में मुझे कमाल की बात बताई। उन्होंने बताया कि वे अब भ्रष्ट पुलिस कर्मियों को न केवल धमकी देती हैं बल्कि उन्हें पीटती भी हैं।'
मिलिबैंड अपने अनुभवों को सेमरा से ही ब्लॉग पर पोस्ट करना चाहते थे। उन्होंने लिखा, 'हम एक इंटरनेट कैफे पर रूके। मैं ब्लागिग करना चाहता था लेकिन अफसोस डायल-अप कनेक्शन डाउन था। हम जिस कैफे पर रूके वहां मोबइल फोन की भी बिक्री होती था। दुकानदार ने मुझे बताया कि वह प्रतिदिन मोबाइल फोन के पांच से 10 हैंडसेट बेचता है। मुझे पता चला कि गांव में 40 व्यक्तियों में से पांच के पास मोबाइल फोन है।'
उल्लेखनीय है कि मिलिबैंड राहुल के साथ बुधवार रात करीब 10.30 बजे सेमरा गांव पहुंचे थे। मिलिबैंड ने बुधवार रात सेमरा गांव की एक झोपड़ी में ही रात बिताई थी। दोनों नेता गुरुवार सुबह पांच बजे तक इस गांव में रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications