आग लगी, आपात स्थिति में उतरा विमान

हवाईअड्डे के निदेशक वीके मोंगा ने कहा, "शनिवार सुबह 6.20 बजे गुवाहाटी के लिए उड़ान भरने के दो-तीन मिनट के बाद इंजन में आग लग गई और उससे धुआं निकलने लगा। पायलट ने तुरंत एयर ट्रॉफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया और विमान को आपात स्थिति में उतारा गया।"
मोंगा ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चला है। सभी यात्रियों को एक दूसरे विमान से गुवाहाटी भेज दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications