मैं प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं: मोदी

उद्योगपतियों के इस बयान से भाजपा व साथी दलों में राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई। पिछले तीन दिनों से जारी राजनीतिक अटकलों को खुद मोदी ने समाप्त कर दिया है।
मोदी ने शनिवार को कहा, 'मैं प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं हूं। आगामी लोकसभा चुनावों में यदि भाजपा जीती तो लालकृष्ण आडवाणी ही प्रधानमंत्री होंगे।
मध्य गुजरात के हलोल शहर में आयोजित एक उद्घाटन समारोह में अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि जिस प्रकार गुजरात विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, भाजपा के जीतने पर उसी प्रकार लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर दौड़ेगा।
गौरतलब है कि तीन दिन पहले उद्योगपति अनिल अंबानी और सुनील भारती मित्तल ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने के लायक हैं।


Click it and Unblock the Notifications