पाकः मुंबई हमलों की जांच के लिए समिति

पाकिस्तान मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने जा रहा है। समिति को मामले की जांच में भारत की खुफिया एजेंसियों से सूचानाओं के आदान-प्रदान की अनुमति दी जाएगी।
समिति का नेतृत्व संघीय जांच एजेंसी के अतिरिक्त महानिदेशक जावेद इकबाल करेंगे इसके अलावा इसमें खालिद कुरैशी और लियाकत अली खान शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार आयोग को जरूरत होने पर ही भारत भेजा जाएगा। पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार समिति के तीनों सदस्य भारत की सुरक्षा एजेंसियों से सीधे जुड़े रहेंगे।
आतंरिक मामलों के सचिव सैयद कमाल शाह ने समिति के गठन की पुष्टि करते हुए कहा कि कि समिति जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट आतंरिक मामलों के मंत्रालय को पेश करेगी, जिसके बाद उसे प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications