भारतः आतंकियों पर पाक में मुकदमा चले

विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने कहा है कि सर्वोत्तम तो यही होगा कि पाकिस्तान भगोड़ों को सौंप दें। अगर यह संभव नहीं हो सके तो कम से कम इतना तो होना ही चाहिए कि इन भगोड़ों पर पाकिस्तान में निष्पक्ष मुकदमा चलाया जाए।
उन्होंने कहा कि यह छद्म मुकदमा नहीं होना चाहिए और इसे पारदर्शी ढंग से चलाया जाना चाहिए। विदेश मंत्री के इस बयान से भारत के रूख में नरमी का संकेत मिलता है क्योंकि अभी तक कहा जा रहा था कि भगोड़ों को सौंपा जाये ताकि भारत में उन पर मुकदमा चलाया जा सके।
पाकिस्तान शुरू से यह कहता आ रहा है कि वह किसी भी संदिग्ध को भारत को नहीं सौंपेगा और यदि जरूरत पड़ी तो वह खुद उन पर मुकदमा चलायेगा।
मुखर्जी ने कल उम्मीद जतायी थी कि पाकिस्तान वांछित अपराधियों को भारत को सौंप देगा।


Click it and Unblock the Notifications