अलकायदा के आत्मघाती दस्ते में बच्चे शामिल

वह अपने आत्मघाती दस्ते में बच्चों को शामिल करने लगा रहा है। पिछले साल सितंबर में एक बच्चे ने फूल बेचने के बहाने शामिल अवेकेनिंग काउंसिल के नेता शेख इमाद जास्सेम का पीछा किया और मौका पाते ही खुद को उड़ा लिया था।
इस हमले में जस्सेम गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मासूम को अलकायदा ने प्रशिक्षित किया था। इराक में 2003 से लेकर अब तक 600,000 से अधिक नागरिक और 4200 से अधिक अमेरिकी सैनिक मारे जा चुके हैं।
अलकायदा ने फिदायीन दस्ते में महिलाओं और बच्चों को वर्ष 2005 से ही शामिल करना शुरु कर दिया है।
इसके पीछे यह धारणा है कि महिला या बाल फिदायीन शक के घेरे में कम आते हैं। दक्षिण बगदाद के दौरा जिले में ऐसे आत्मघाती हमलावरों की भर्ती शुरू हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications