विपक्ष पर मायावती का पलटवार

Mayawati
लखनऊ, 16 जनवरी: उत्‍तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री मायावती के जन्‍म दिन को थू-थू दिवस, धिक्‍कार दिवस और खूनी दिवस के रूप में मनाने वाले विपक्षी दलों को मायावती ने करारा जवाब दिया है।

माया ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन को 'गुलामी दिवस' और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को 'दलाल दिवस' के रूप में मनाया जाए तो कैसा रहे।

जन्‍मदिन पर इस साल दो गुना चंदा आया। इस बात का खुलासा मायावती ने खुद किया, लेकिन इसके इतर विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने उन पर जन्‍मदिन के बहाने करोड़ों रुपए की चंदा उगाही का आरोप लगाते हुए उनके जन्‍मदिन को थू-थू दिवस और खूनी दिवस के रूप में मनाया।

मीडिया से बातचीत में मायावती ने कहा, 'मेरे कार्यकर्ता भी देश चला रही संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मुद्दा उठाकर उनके जन्मदिन को गुलामी दिवस के रूप में मना सकते हैं। ठीक इसी तरह दलालों के चंदे से चलने वाली सपा के मुखिया मुलायम सिंह के जन्मदिन को 'दलाल दिवस' और राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों को धोखा देने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के जन्मदिन को धोखाधड़ी दिवस के रूप में मनाया जा सकता है।'

अपने 53वें जन्मदिन के अवसर पर विपक्षी दलों का शुक्रिया अदा करते हुए मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी के खिलाफ विरोधी दलों की चलाई गई मुहिम के चलते उनके जन्मदिन पर पार्टी को दोगुना चंदा मिला है।

मायावती ने कहा कि बसपा की छवि खराब करने के लिए तरह-तरह के राजनीतिक हथकंडे अपनाए गये, लेकिन इसके बावजूद बसपा कार्यकर्ताओं ने दोगुना चंदा इकट्ठा किया।

मायावती ने कहा कि औरैया अभियंता हत्याकांड में उन्हें बदनाम करने के लिए विरोधी दलों ने सुनियोजित साजिश रची थी। सभी विरोधी दलों ने हत्याकांड को मेरे जन्मदिन से जोड़ने की हरसंभव कोशिश की लेकिन सबको पता है कि धन उगाही का मेरे जन्मदिन से कोई संबंध नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+