बिन मांगी सलाह न दें मिलीबैंड: भारत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने कहा कि मिलिबैंड के विचार उनके निजी के विचार हैं। वे अपने विचार प्रकट करने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन जम्मू-कश्मीर जैसे भारत के आंतरिक मामलों में किसी की बिन मांगी सलाह की जरूरत नहीं है।
चार दिन के दौरे पर भारत आए मिलिबैंड ने लंदन के गार्जियन अखबार में लिखे लेख में कहा था कि आतंकवाद के खिलाफ युद्ध की धारणा भ्रामक और गलत है क्योंकि यह विभिन्न आतंकवादी संगठनों के उद्देश्यों को समझने में विफल है।
कश्मीर समस्या का हल इस क्षेत्र में आतंकवादियों को हथियार छोड़ने में सहायक होगा और पाकिस्तानी अधिकारियों को अपनी पश्चिमी सीमा पर अधिक ध्यान देने में सुविधा होगी।
भारत और पाकिस्तान को मुंबई हमलों के बाद सहयोग का मार्ग अपनाने की सलाह देते हुए गुरुवार को मुंबई में भी एक भाषण में मिलिबैंड ने पाकिस्तान से आतंकवाद पर कोई सहनशीलता नहीं बरतने की बत कही थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि आतंकवाद से निपटने का हाल सैन्य कार्रवाई नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications