गुजरात तट पर दो पाकिस्‍तानी नौकाएं पकड़ी गईं

Indian coast guards on patrolling
अहमदाबाद, 16 जनवरी: समुद्री रास्‍ते से भारत आ रहे 17 घुसपैठियों को भारतीय तटरक्षकों ने धर दबोचा। तटरक्षक बल ने गुजरात तट पर भारतीय जल सीमा में दो पाकिस्तानी नाव पकड़ीं।

दोनों नावों को जब्‍त कर लिया गया और उन पर सवार 17 पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक नाव को जाखू के पास पकड़ा गया। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नाव पर सवार पाकिस्तानी कौन हैं। इन्हें शुक्रवार को ओखा ले जाया जा सकता है जहां नौसेना, तटरक्षक बल और पुलिस पूछताछ करेंगे।

भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों के मुताबिक इन पाकिस्‍तानियों को समुद्र में पेट्रोलिंग के दौरान कोरी क्रीक तट से 12 समुद्री मील की दूरी पर पकड़ा गया। ये दोनों नावें भारतीय समुद्री सीमा के अंदर थीं। संयुक्‍त पूछताछ दल ने पकड़े गये पाकिस्‍तानियों से प्राथमिक पूछताछ की है।

गौरतलब है कि मुंबई पर हमले के बाद से समुद्री तटों पर गश्‍त बढ़ा दिया गया है। जांच में पता चला था कि दस पाकिस्‍तानी आतंकवादी समुद्री रास्‍ते से ही भारत में दाखिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+