ट्राई के सेवा मानकों में वर्जिन मोबाइल शीर्ष पर

virgin mobile
नई दिल्ली, 16 जनवरीः देश में कार्य कर रहीं 11 दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों में से केवल पांच ही सेवा के तय मानकों में खरी उतरी हैं। जिनमें वर्जिन मोबाइल शीर्ष पर रही, यह बात एक सर्वेक्षण में सामने आई है।

इस सूची में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और वोडाफोन को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला जबकि रिलायंस कम्युनिकेशंस और टाटा इंडिकॉम इस सूची में चौथे और पांचवे स्थान पर रहे।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा तय सेवा मानकों में देश की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल आसपास भी नहीं रही।

साइबरमीडिया ग्रुप और इंटरनेट रिसर्च फर्म जक्स्टकंसल्ट द्वारा कराए गए शोध के मुताबिक, " वर्ष 2008 में वर्जिन मोबाइल ने उपभोक्ताओं की संतुष्टि के मामले में पहला स्थान हासिल किया जबकि एयरटेल, आईडिया, महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) और स्पाइस मानकों पर खरे नहीं उतरे।"

उपभोक्ताओं की संतुष्टि का पता लगाने के लिए देश भर में 1,318 उपभोक्ताओं से संतुष्टि निर्धारित करने वाले विभिन्न विषयों पर राय ली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+