सत्यम के मामले में हस्तक्षेप बंद होः मूर्ति

उन्होंने कहा कि संकटग्रस्त कंपनी के पुनर्जीवन का जिम्मा नए निदेशक मंडल और कर्मचारियों पर छोड़ दिया जाना चाहिए।
मूर्ति ने यहां भारत के प्रौद्योगिकी क्षेत्र की हस्तियों के एक सम्मेलन के मौके पर कहा कि उन्होंने सत्यम को संभालने के लिए नए निदेशक मंडल के गठन के बाद इस पर टिप्पणी करना बंद कर दिया है।
उन्होंने कहा सत्यम के आईटी उद्योग पर पड़ने वाले असर से जुड़े मुद्दे पर बात करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा सत्रूम कंप्यूटर के पास एक नया निदेशक मंडल है जिसमें किरण कार्णिक, दीपक पारेख और सी अच्युतन हैं।
इस बारे में उनसे बात करना ही सबसे अच्छा होगा।


Click it and Unblock the Notifications