सबसे खर्चीला ओबामा का शपथ ग्रहण

barack obama
शिकागो, 16 जनवरी: अमेरिका में 20 जनवरी को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा के होने वाले शपथ-ग्रहण समारोह पर 15 करोड़ डॉलर का खर्च आने का अनुमान है जिससे यह समारोह अमेरिकी इतिहास में सबसे खर्चीला समारोह बन जाएगा।

एक मीडिया रपट के मुताबिक ओबामा के शपथ-ग्रहण समारोह पर 15 करोड़ डालर खर्च किए जाने की संभावना है जो जार्ज बुश और बिल क्लिंटन के शपथ ग्रहण समारोह पर खर्च की गई राशि से काफी अधिक है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2005 में जार्ज बुश के शपथ ग्रहण समारोह पर 4.23 करोड़ डालर और वर्ष 1993 में बिल क्लिंटन के शपथ ग्रहण समारोह पर 3.3 करोड़ डालर खर्च किए गए थे।

अगर शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हिमपात होता है तो खर्च बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि रविवार और मंगलवार को बर्फबारी हो सकती है।

गार्जियन की एक रपट के मुताबिक अमेरिका के प्रथम अफ्रीकी अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में लगभग 15 लाख से 20 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है और इनके लिए व्यवस्था आदि पर ज्यादा राशि खर्च की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+