बुश ने 'भारत से रणनीतिक संबंधों' को उपलब्धि बताया

वाशिंगटन, 16 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश ने भारत के साथ 'नए ऐतिहासिक एवं रणनीतिक संबंधों' की शुरुआत और चीन के साथ संबंध मजबूत करने को अपने आठ वर्ष के कार्यकाल की विदेश नीति की प्रमुख सफलताओं में शुमार किया है।

अमेरिकियों से विश्वासपूर्वक विश्व को स्वतंत्रता की शक्ति में परिवर्तित करना जारी रखने का आह्वान करते हुए बुश ने गुरुवार को अमेरिकी विदेश सेवा के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, "इन सार्वभौमिक आर्दशों ने हमारे राष्ट्र अमेरिका को जन्म दिया।"

बुश ने कहा,"पिछले आठ बरसों से हम सभी ने मिलकर इन्हीं आदर्शो पर कार्य किया और इस विभाग का हरेक सदस्य नतीजों पर फख्र कर सकता है।"

उन्होंने कहा, "एशिया में हमने पुराने मित्रों और सहयोगियों, जापान और दक्षिण कोरिया से रिश्ते प्रगाढ़ किए और चीन के साथ रिश्ते मजबूत किए।"

उन्होंने कहा, "मैं पक्के तौर पर नहीं कह सकता कि यह ऐतिहासिक रूप से सही था या नहीं लेकिन संभवत: हमारा प्रशासन अकेला है जिसने एक ही समय में जापान, दक्षिण कोरिया और चीन के साथ रिश्ते बेहतर बनाए।"

बुश ने असैन्य परमाणु सहयोग समझौते का नाम लिए बगैर कहा, "हमने भारत के साथ नई ऐतिहासिक और रणनीतिक भागीदारी की शुरुआत की।"

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में अमेरिका ने बाल्टिक और बाल्कन क्षेत्र के देशों को शामिल किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+