बिहार में कर्मचारियों का हड़ताल 10वें दिन भी जारी

By Staff
Google Oneindia News

Bihar Map
पटना, 16 जनवरी: बिहार में अराजपत्रित कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल शुक्रवार को दसवें दिन भी जारी है। हड़ताल के कारण सरकारी कार्यालयों में कामकाज लगभग ठप है। उस पर सरकार और कर्मचारी संगठनों के अपनी-अपनी जिद पर अड़े रहने से तत्काल समझौते के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं।

बिहार राज्य सचिवालय संघ के महासचिव अनिल कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि हड़ताली कर्मचारी संगठन बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ (गोप गुट) तथा बिहार सचिवालय सेवा संघ की बैठक शनिवार को होगी जिसमें हड़ताल को और प्रभावी बनाने की नीति पर विचार किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि हड़ताल के कारण राज्य के सरकारी विभाग पूरी तरह पंगु बन गए हैं।

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार राज्य के विकास की बात कर रही है परंतु कर्मचारियों की सुविधा का उसे ख्याल नहीं है।

उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि सरकार को इसका खामियाजा भुगतना होगा। दूसरी ओर बिहार सरकार का मानना है कि कर्मचारियों को सरकार द्वारा जो दिया जाना था वह दिया जा चुका है और उनकी सभी मांगों को मानना सरकार की सीमा के बाहर है।

उल्लेखनीय है कि छठे वेतनमान को केन्द्र सरकार की तर्ज पर लागू करने की मुख्य मांग को लेकर राज्य के अराजपत्रित कर्मचारी महासंघों और राज्य सचिवालय संघ के आह्वान से सात जनवरी से राज्यभर के अधिकांश कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X