बिहार में न्यायालय हवालात पर हमला, 10 कैदी फरार (लीड-1)
पुलिस ने बताया कि इस दौरान अपराधियों ने पुलिस की आंखों में मिर्च पाउडर भी फेंका। पुलिस के अनुसार मुख्य न्यायिक दंडाधिकरी के न्यायालय से सटे हवालात पर नक्सलियों ने उस समय हमला कर दिया जब नक्सलियों को वाहन पर जेल ले जाने के लिए बैठाया जा रहा था।
जिले के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने बताया कि भागने वालों में नक्सली कमांडर रमेश हेम्ब्रम, विवेका यादव तथा तुफा मुर्मू के अलावे जमुई जिले का कुख्यात अपराधी मुन्ना साह, गोरे लाल तांती, बसीर मियां तथा विलास यादव प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि इस हमले में दो पुलिस जवान विनोद सिंह तथा रवि सिंह घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार अपराधियों ने घटनास्थल पर बम विस्फोट किए तथा कई चक्र गोलियां भी चलाईं। हवालात में बंद कैदियों को व्ििभन्न मामलों में न्यायालय में सुनवाई होनी थी, जिसके लिए इन्हें जेल से न्यायालय लाया गया था।
जिले के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हमले में एक पुलिसर्मी भी घायल हो गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा घटना की जांच प्रारंभ कर दी गई है। जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि इस हमले के पीछे किसका हाथ है।
कुमार के अनुसार फरार संदिग्ध अपराधियों आर नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए जमुई थाना क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी गई है तथा संभावित ठिकानों पर छापामारी अभियान प्रारंभ कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।