आडवाणी के पीछे मोदी चट्टान की तरह खड़े हैं : जेटली
गौरतलब है कि पिछले दिनों उद्योगपति अनिल अंबानी और सुनील मित्तल ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश का नेतृत्व करने के काबिल बताकर फिर से एक बहस छेड़ दी है। हालांकि भाजपा इसे कोई मुद्दा नहीं मान रही है।
जेटली ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "मोदी के बारे में उद्योगपतियों द्वारा दिया गया बयान न तो भाजपा और न ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए कोई मुद्दा है।"
उन्होंने कहा, "जब भी कोई मोदी की तारीफ करता है, इससे पार्टी का सीना चौड़ा हो जाता है। खुद आडवाणीजी कई मौकों पर मोदी की तारीफ कर चुके हैं और अक्सर करते रहते हैं।"
जेटली ने कहा, "आडवाणी ही हमारे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं और उसे लेकर कोई विवाद नहीं है। मोदी उनके पीछे चट्टान की तरह खड़े हैं।"
भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने भी गुरुवार को यह कहकर इस विवाद को विराम देने की कोशिश की थी कि पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी के अनुभव व उनकी सीख के आधार पर ही भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री बेहतर काम कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications