मध्यप्रदेश में प्रियंका को स्टार प्रचारक बनाने की उठी मांग

आजम ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी में एक साथ स्वर्गीय इंदिरा गांधी, संजय गांधी और पिता राजीव गांधी के लक्षण परिलक्षित होते हैं। उनमें धैर्य और संयम साफ नजर आता है। उन्हें लगता है कि पार्टी को प्रियंका गांधी का उपयोग आगामी लोकसभा चुनाव में बतौर स्टार प्रचारक करना चाहिए।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता आजम का मानना है कि राहुल गांधी में जहां संगठन को चलाने की क्षमता है वहीं प्रियंका गांधी में पार्टी को चुनाव में जीत दिलाने का माद्दा है। पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह और विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी द्वारा राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री बताए जाने पर आजम का कहना है कि यह उन नेताओं का नजरिया हो सकता है, परंतु चुनाव में यह बात तय हो जाएगी कि प्रधानमंत्री के तौर पर देश की जनता किसे पसंद करती है।

पूर्व सांसद आजम ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश पचौरी पर जमकर हमला बोला। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के लिए उन्होंने सीधे तौर पर पचौरी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले पार्टी यदि अपने नेता की घोषणा कर देती तो आज स्थितियां अलग होती। लगभग यही स्थिति लोकसभा चुनाव को लेकर है क्योंकि कांग्रेस के बड़े नेता भ्रम की स्थिति पैदा करने में लगे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+