आतंकवाद से जूझने वालों को वीरता पुरस्कार
मुंबई कांग्रेस कमेटी के सचिव कृष्णा हेगड़े ने कहा, "यह पुरस्कार उन लोगों को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय साहस का परिचय दिया और देशवासियों को प्रेरित किया। इस पुरस्कार के लिए उन लोगों का नाम शामिल किया जाएगा, जिन्होंने मुंबई हमले व संसद पर हमले के दौरान आतंकवादियों का मुकाबला किया।"
26 से 28 नवंबर के बीच मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों के साथ जंग में शहीद हुए आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के प्रमुख हेमंत करकरे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक कामटे, मुठभेड़ विशेषज्ञ के नाम से चर्चित विजय सालस्कर, मुंबई पुलिस के जवान तुकाराम ओंबले, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के संदीप उन्नीकृष्णन के परिवारों को क्रांतिवीर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
संसद पर हमले के दौरान शहीद हुए सुरक्षाकर्मी कामेश कुमारी, नानकचंद, विजेंद्र सिंह, जे.पी. यादव व पत्रकार विक्रम सिंह के परिवारों को शौर्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
इसके अलावा कुछ अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
पुरस्कारों की स्थापना करने वाले केबीजे समूह के प्रबंध निदेशक मोहित कंबोज ने कहा, "नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की स्मृति में उनके पिता एक विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।